0 विद्यार्थियों ने सिखा ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली ,डांस, पेपर क्राफ्ट बनाना
धमतरी, 25 मई (आरएनएस)। जिला साहू समाज अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के आह्वान पर ग्राम लोहरसी साहू समाज भवन में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया था। जिसका समापन शनिवार 23 मई को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. गणेश प्रसाद साहू अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ने कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें मार्गदर्शन देने व प्लैटफॉर्म प्रदान करने की। विजय लक्ष्मी साहू ,अरुण साहू ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियां सिखाई जिसमें रंगोली ,ड्राइंग, पेंटिंग ,डांस, पेपर क्राफ्ट ,योग व्यायाम, पारंपरिक खेल ,कागज के फूल ,टोपी बनाना जो बहुत ही आकर्षक था। सरपंच माहेश्वरी गजेंद्र ने सर्व समाज के बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप की सराहना की। गजानन साहू उपाध्यक्ष ने नित नये कौशल सीखने पर जोर दिया। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेंद्र गंजीर ,उपाध्यक्ष महेश्वर गंजीर ने व्यक्तित्व विकास व समाज विकास पर जोर दिया। अतिथियों को श्रीफल व गुलदस्ता ,फूल प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारत लाल साहू ने किया। ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमलाल गंगबेर ने प्रतिदिन व्यवस्था प्रदान किया ,ताकि बच्चे अच्छे से पेपर क्राफ्ट, पारंपरिक खेल, व्यायाम, योग ,क्ले आर्ट आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर सके ।इस अवसर पर संरक्षक एन के साहू , दयानंद साहू, भूपेन्द्र गंजीर ,उमाशंकर,अरूण कुमार,सरजू राम, हेमूलाल, भाऊलाल ,सुनीता गंजीर, पंकज साहू एवं सामाजिक जन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

