कार्यवाहक प्रबंधक ने उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बस्ती मण्डल को भेजा पत्र
बस्ती 25 मई (आरएनएस)। सोमवार को मदरसा रिजविया, अहले सुन्नत मौजा रुस्तमपुर जनपद संतकबीरनगर के कार्यवाहक प्रबन्धक रईश अहमद ने उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बस्ती मण्डल को पत्र देकर मदरसे में अवैध नियुक्त एवं निरस्त शिक्षको का अनियमित रूप से हो रहे वेतन भुगतान को रोकने की मांग करते हुये रिकवरी किये जाने की मांग किया है।प्रबन्धक रईश अहमद ने उपनिदेशक अल्प संख्यक कल्याण बस्ती मण्डल को भेजे पत्र में कहा है कि उन्होने इस सम्बन्ध में योजित रिट याचिका संख्या-2892/2026 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में दाखिल किया गया था। इसमें उच्च न्यायालय इलाहाबाद में पारित आदेश दिनांक 25.02. 2026 में रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद उ0प्र0 शासन लखनऊ के आदेश दिनांक 01.05.2013 को वैध माना गया है। उपरोक्त मदरसे में कुल 15 पद सृजित है। जिसके सापेक्ष मदरसे में कुल 29 नियुक्तियां कर ली गयी। तथा कथित प्रबन्धक द्वारा दिनांक 15.11.2010 व 16.02.2012 की गयी अवैध नियुक्तियों को निरस्त कर दिया गया है। उ0प्र0 शासन द्वारा निरस्त शिक्षको के सम्बन्ध में सम्बधित अधिकारियो से साक्ष्य प्राप्त होते ही। फर्जी नियुक्त तथा कथित शिक्षको/कर्मचारियो के विरूद्ध नियुमानुसार कार्यवाही करते हुए। रिकवरी की जायेगी।उन्होने मांग किया है कि मदरसा रिजविया, अहले सुन्नत मौजा रूस्तमपुर पोस्ट-शनिचरा बाजार, जनपद संतकबीरनगर में निरस्त तथा कथित शिक्षको के हो रहे अनियमित रूप से वेतन भुगतान पर तत्काल रोक लगाये जाने हेतु सम्बधित आदेश जारी कराया जाय।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

