छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे सरकार-अमर जीत आर्य
बस्ती 25 मई (आरएनएस)। सोमवार को नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जाँच, जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शी सुधार की मांग को लेकर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर जीत आर्य और भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनी के नेतृत्व मेंं जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन देने के बाद अमर जीत आर्य और सोनी ने कहा कि नीट सहित अनेक परीक्षाओं में कथित पेपर लीक प्रकरण पर तत्काल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई की जाय। कहा कि यह मामला केवल एक परीक्षा की अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता तथा सामाजिक न्याय एवं समान अवसर के प्रश्न से जुड़ा हुआ है।भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नीलू निगम, भारत मुक्ति मोर्चा महिला विंग जिला अध्यक्ष सरिता भारती ने कहा कि एनटीए की ओर से जितनी परीक्षाएं कराई जा रहीं हैं उन सभी परीक्षाओं में धांधली साफ दिखाई नजर आ रही है। पहले नीट और अब नेट मामला सामने आना एनटीए को सवालों के घेरे में खड़ा करता है। कहा कि नीट और यूजीसी नेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में धांधली होना सिस्टम फेल होने को दर्शाता है। उन्होंने पारदर्शी परीक्षा करवाने के तत्काल एनटीए को भंग करने की मांग की। कहा कि छात्रों ने नीट और यूजीसी नेट की परीक्षा को लेकर तैयारियां की थी। लेकिन पेपर लीक होने के चलते उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। मांग किया कि परीक्षाओं के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ धोखा बंद हो। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री खामोश है और छात्रों द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटनाओं पर जिम्मेदार मौन है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने के दौरान गोविन्द कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा,उत्कर्ष राज, खुशी, अंशिका राव, विनती,पुष्पा, रोशनी आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

