अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल सिनेमाघरों में 3 दिन पूरे कर चुकी है। धीमी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने के बाद तीसरे दिन आंकड़ों में उछाल देखने को मिला है। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो पहले से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाकर बैठी है, लेकिन आंकड़ों में खास उछाल देखने को नहीं मिला है। आइए जानते हैं अन्य फिल्मों का की कमाई का हाल
सैकनिल्क के मुताबिक, चांद मेरा दिल ने 3 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि तीसरे दिन रविवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है।
पति पत्नी और वो दो ने 10वें दिन, यानी रविवार को 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद कुल कलेक्शन 36.35 करोड़ रुपये हो गया है।
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म किया है. एक मई को रिलीज होने के बाद से ये टिकट खिड़की पर जमी हुई है और हर दिन अपने कुल कलेक्शन में इजाफा कर रही है. हालांकि इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा जा रहा है लेकिन ये अब मराठी सिनेमा के इतिहास में शतक लगाने से बस कुछ ही करोड़ दूर है. चलिए यहां जानते हैं. राजा शिवाजी ने रिलीज के चौथे संडे यानी 24वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
इसी के साथ राजा शिवाजी की कमाई की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे वीक में इसने 24.30 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 12 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन फिल्म ने 60 लाख कमाए थे. इसके बाद 23वें दिन इसने तेजी दिखाते हुए 1.22 करोड़ का कलेक्शन किया। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक राजा शिवाजी ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को 1.30 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ राजा शिवाजी की 24 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 92.07 करोड़ रुपये हो गई है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

