तमिल एक्टर सूर्या इन दिनों फिल्म करुप्पू की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 15 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड्स तोड़े. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 3 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, 6 दिनों में इसने इंडिया में भी ये जादुई आंकड़ा छू लिया था. ऐसे में अब 8वें दिन की कमाई के बाद फिल्म ने तमिल में भी रिकॉर्ड सेट कर दिया है.
सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू का बॉक्स ऑफिस पर जलवा दूसरे शुक्रवार को भी देखने के लिए मिल रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 118.21 करोड़ हो चुका है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन 7.80 करोड़ की कमाई कर ली है.
– वहीं, तमिल में 6.80 करोड़ और तेलुगु में 1 करोड़ का कलेक्शन किया है.
– बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.
सूर्या की फिल्म करुप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म अपने दूसरे वीकेंड की शुरुआत होते ही फिर से शानदार कमाई करने लगी है. ऐसे में अब ये तमिल में भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है. सैकनिल्क के अनुसार, सूर्या की फिल्म का तमिल नेट कलेक्शन 102.90 करोड़ हो चुका है. वहीं, फिल्म ने तेलुगु में 18.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. आपको बता दें कि फिल्म को इंडिया में सिर्फ दो भाषाओं तमिल और तेलुगु में ही रिलीज किया गया है.
इतना ही नहीं, सूर्या ने अपनी ही फिल्म कंगुवा की कमाई को भी पछाड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, सूर्या और बॉबी देओल स्टारर ये बड़े बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इसका तमिल नेट कलेक्शन 39 करोड़ रहा था. इसके अलावा ये रजनीकांत की अन्नाथे को भी पीछे छोड़ चुकी है, जिसका तमिल नेट कलेक्शन 101 करोड़ था. इस लिस्ट में थाला अजित कुमार की फिल्म वलिमई का भी नाम शामिल है, जिसका तमिल नेट कलेक्शन 102 करोड़ था.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

