बिलासपुर, 26 मई (आरएनएस)। जिले के सिविल लाइन थाना पुलिस क्षेत्र के 27 खोली इलाके में एक मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार घर में रखे जलते दीये से आग लगी, जिसने कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के वक्त इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के घरों में भी दहशत का माहौल बन गया था। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

