कोरबा, 02 मई (आरएनएस)। एसईसीएल, कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के समीप संचालित साप्ताहिक बाजार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने फुटपाथ पर स्थित कई दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक एसईसीएल अस्पताल के पास फुटपाथ पर रोज की तरह दुकानें सजी हुई थीं। सोमवार को यहां का साप्ताहिक बाजार भरा था। बाजार के शुरुआती छोर प्रवेश मार्ग की तरफ फुटपाथ पर लगी दुकानों में से एक दुकान से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि आस-पास के लोग कुछ समझ कर आग पर काबू पाते, सूखी लकडिय़ों और दुकानों में रखे सामान के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकानों का सारा सामान राख में तब्दील हो गया। इस दौरान यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर मानिकपुर चैकी पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया,तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

