यशराज फिल्म्स की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म अल्फा 2026 में तहलका मचाने के लिए तैयार है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जो उन्हें उत्साहित कर देगी। दरअसल, फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिन लोगों को लगता है कि अभिनेत्री इसमें एक जासूस की भूमिका में होंगी, उनका अंदाजा बिल्कुल गलत है। दरअसल आलिया फिल्म में एक खतरनाक अवतार में दिखेंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फा में आलिया एक जासूस नहीं, बल्कि हत्यारे के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे बचपन से हत्यारा बनने के लिए पाला-पोसा गया है। परियोजना से जुड़े सूत्र ने बताया कि निर्माता आदित्य चोपड़ा पहली बार एक ऐसी मूल कहानी दे रहे हैं, जो एक ऐसे किरदार से परिचय कराती है जो ग्रे शेड का है। एक तरह से एंटी-हीरो है। यह निश्चित रूप पर दर्शकों को चौंका देगा।
अल्फा से जुड़े इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आलिया की तुलना मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में स्कारलेट जोहानसन द्वारा निभाए गए ब्लैक विडो के किरदार से हो रही है। वैसे यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि पिछले साल से सोशल मीडिया यूजर्स अल्फा की तुलना मार्वल फ्रैंचाइजी से करते आ रहे हैं और इसे ब्लैक विडो की नकल बता रहे हैं। 10 जुलाई को आ रही फिल्म में शरवरी और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

