रुद्रपुर,27 मई(आरएनएस)। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पैदल मार्च के साथ घोड़ा-तांगे पर सवार होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चिलचिलाती धूप में गांधी पार्क पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक प्रदर्शन किया। विधायक समर्थकों के साथ घोड़ा-तांगे पर सवार थे, जबकि अन्य कार्यकर्ता पैदल और बैलगाड़ी में शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विधायक चौहान ने कहा कि एक सप्ताह में कई बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे महंगाई बढ़ेगी और आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
यहां नगराध्यक्ष मो. नाजिम, शैलेंद्र गहलौत, हकीम जफर, दीपा गहलौत, रूपा देवी, मतलूब हसन, जमील अहमद, गजेंद्र सिंह, सलीम अहमद, हृदयेश चौहान, महबूब अली, संजय राजपूत, आफताब, आदित्य गहलौत, अभिषेक, राहुल, हिमांशु, अमृत सिंह समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

