रुद्रपुर,27 मई(आरएनएस)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026, जबकि पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र खटीमा के समन्वयक डॉ. फखरुद्दीन राही ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन एवं ओडीएल कार्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की पुष्टि होने पर पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के जरिए भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने छात्रों को आवेदन के दौरान अपना व्यक्तिगत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी, ताकि विवि से संबंधित सूचनाएं सीधे प्राप्त हो सकें। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए विद्यार्थी ईएमपीसी-इग्नू के यूट्यूब चैनल का सहयोग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र के संपर्क सूत्र मशरूर आलम से मोबाइल नंबर 9634544053 पर संपर्क किया जा सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

