हरिद्वार,27 मई(आरएनएस)। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने पिकअप वाहन से 7.110 किलोग्राम भांग पत्ती (गांजा) बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को नहर पटरी चंडीघाट के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो सीट के पास रखे प्लास्टिक कट्टे से मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मोहम्मद आकिल उर्फ शान बाबा (55), निवासी जनपद सम्भल यूपी के रूप में हुई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

