हरिद्वार,27 मई(आरएनएस)। पथरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार नई कुंडी निवासी संदीप सिंह ने तहरीर में बताया कि 24 मई को वह अपनी कार से नई कुंडी से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। दोपहर में फेरुपुर की ओर से आ रही बाइक के चालक सचिन निवासी बहादरपुर जट्ट ने कथित रूप से तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में कार चालक ने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चालक सचिन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

