रायपुर 27 मई (आरएनएस) । प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ राज्य सरकार की सख्ती लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत खनिज विभाग द्वारा लगातार औचक निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 27 मई 2026 को केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता की संयुक्त टीम ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान रायपुर जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरदा और घिवरा में बिना वैध अनुमति और अभिवहन पास के खनिज परिवहन करते हुए 4 हाईवा वाहन पकड़े गए।
जानकारी के अनुसार एक हाईवा में गौण निम्न श्रेणी चूनापत्थर तथा तीन हाईवा में रेत परिवहन किया जा रहा था। खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को जब्त कर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
जब्त वाहनों को आगामी आदेश तक विधानसभा और खरोरा थाना परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

