भोपाल 27 मई (आरएनएस)। ईटखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम जगदीशपुर रोड स्थित मेरिकल गार्डन के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और चालक का सिर दब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी मुईन उर्फ फैसल खान (23) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने बैटरी ऑटो से ईटखेड़ी से जगदीशपुर रोड की ओर जा रहा था, हादसे के समय रिक्शा में सवारी नहीं थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दो बोलेरो गाडिय़ां कथित तौर पर रेस लगा रही थीं। इनमें से एक बुलेरो ने उसके ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बोलेरो चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। पुलिस 0

