भोपाल 27 मई (आरएनएस)। निशातपुरा इलाके में चिकन शॉप के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। युवक बाइक लॉक कर चिकन लेने गया था। बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। एक बदमाश पहले बाइक ले जाता दिख रहा है। फिर आगे उसपर दो और लोग बैठ जाते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, विनायक कीर्ति कॉलोनी निवासी शमीम शाह ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शमीम ने बताया कि 24 मई की शाम करीब 7:15 बजे वह अपनी बाइक से चिकन लेने बैरसिया रोड स्थित दुकान पर गया था।
शमीम ने दुकान के बाहर बाइक लॉक कर खड़ी की। वह चिकन लेने चला गया। करीब 15 मिनट बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
पीडि़त ने बताया कि चोरी हुई बाइक साल 2019 मॉडल की है। इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।
मामले में निशातपुरा थाना पुलिस ने क्चहृस् की धारा में एफ़आईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

