विजय सेतुपति ने साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म डोंट स्लीप का पहला पोस्टर जारी किया है। विजय सेतुपति ने फिल्म ‘डोंट स्लीपÓ का पहला पोस्टर लुक जारी किया है। फिल्म डोंट स्लीप एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर शमदत ने पहली बार किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका इंद्रराम निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में रविंद्र विजय, ताबा रीमा, ज्योती बनर्जी, सुनील थापा और आदुकलम नरेंद्र जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
फिल्म के पहले पोस्टर में बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक डरावना सीन दिखाया गया है। इंद्र राम की आंखें बंद हैं और उनके माथे पर पट्टी बंधी हुई है, जबकि रवींद्र विजय हाथ में बंदूक लेकर उनका पीछा कर रहे हैं। यह पोस्टर फिल्म की कहानी को दर्शाता है।
शमदत ने ‘उप्पेनाÓ, ‘विरुपाक्षाÓ और ‘थंडेलÓ जैसी फिल्मों में शानदार कैमरा वर्क किया है। फिल्म का निर्माण वी ड्रीम फिल्म्स के बैनर किया जा रहा है। गोकुल हर्षन ने संगीत दिया है। यह एक रोमांचक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

