रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त सहित कई कलाकारों से सजी फिल्म ‘राजा शिवाजीÓ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. ये ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा मराठी की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. वहीं रिलीज के चौथे हफ्ते में भी ये पूरा दम दिखा रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 26वे दिन यानी चौथे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
छत्रपति महाराज शिवाजी के जीवन पर आधारित ‘राजा शिवाजीÓ हिंदी और मराठी में रिलीज हुई थी. इस ऐतिहासिक ड्रामा को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. वहीं रिलीज के चौथे हफ्ते में इसकी कमाई बेशक लाखों में हो रही है लेकिन ये हर दिन अपने कुल कलेक्शन में इजाफा करती जा रही है.
इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो ‘राजा शिवाजीÓ ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसने 24.30 करोड़ और तीसरे वीक में 12 करोड़ रुपये जोड़े. वहीं रिलीज के चौथे हफ्ते में 22वें दिन ‘राजा शिवाजीÓ ने 60 लाख, 23वें दिन 1.15 करोड़, 24वें दिन 1.30 करोड़ और 25वें दिन 45 लाख का कलेक्शन किया. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजीÓ ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को भी इसने 45 लाख का कारोबार किया है. इसी के साथ ‘राजा शिवाजीÓ की 26 दिनों की कुल कमाई भारत में अब 92.90 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 109.81 करोड़ रुपये है. वहीं ओवरसीज में फिल्म ने कुल 4.22 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 114.03 करोड़ हो गई है. 75 करोड़ की लागत से बनी ‘राजा शिवाजीÓ ने अपनी रिलीज के 26 दिनों में अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है. वहीं दुनियाभर में ये 114 करोड़ कमा चुकी है और इसका टारगेट 125 करोड़ी बनना है. अगर ये इस आंकड़े को छू लेती है तो ये ऐसा करने वाली मराठी की पहली फिल्म बनकर इतिहास रच देगी. हालांकि इसके लिए इसे अभी 9 करोड़ और कमाने की जरूरत है. अगर पांचवें वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आती है तो ये इस नंबर को छू सकती है. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

