बॉबी देओल की आगामी फिल्म बंदर की रिलीज में एक महीने से भी कम वक्त बचा है। पहले इसे मई, 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब फिल्म 4 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और कुछ दिन पहले ही इसका टीजर आया था। अब फिल्म का पहला गाना क्यों मजा आ रहा है जारी किया गया है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है। इसे बॉबी और सपना पब्बी पर फिल्माया गया है।
गाने को विशाल मिश्रा की आवाज से सजाया गया है और उन्होंने ही इसे कंपोज भी किया है। इसके बोल शाश्वत द्विवेदी ने लिखे हैं और संगीत निर्माता आदित्य देव हैं। सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर आया यह रोमांटिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने में बॉबी को शुरुआत में सबा आजाद के साथ दिखाया जाता है। फिर वह सपना के ख्यालों में खोए दिखते हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
विषाल मिश्रा द्वारा गाया और कंपोज किया गया ‘क्यों मज़ा आ रहा हैÓ एक ऐसा रोमांटिक ट्रैक है जिसमें प्यार, चाहत, जुनून और इमोशनल डार्कनेस सब कुछ देखने को मिलता है। इसकी मेलोडी भले ही सॉफ्ट और पैशनेट हो, लेकिन विजुअल्स एक ऐसे रिश्ते को दिखाते हैं जो धीरे-धीरे इमोशनल टूटन की तरफ बढ़ रहा है। गाने में बॉबी देओल का किरदार एक अलग ही रूप में नजर आता है, वह प्यार में डूबा हुआ, कमजोर भी है और इमोशंस से पूरी तरह घिरा हुआ दिखता है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और केमिस्ट्री इस ट्रैक को और भी गहराई देती है।
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बंदर, बॉबी देओल के साथ उनकी पहली कोलैबोरेशन है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी कहानियों के लिए जाने जाने वाले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने इस फिल्म को लिखा है, जो इसे एक इमोशनली इंटेंस और मॉरल रूप से डार्क सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाती है। यह कहानी फेम, स्कैंडल, डिजायर और पब्लिक डिस्ट्रक्शन की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

