नई दिल्ली ,28 मई ,। रेल यात्रियों को जून की शुरुआत से बड़ा झटका लगने वाला है। रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाला खान-पान अब पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा। सेंट्रल रेलवे ने खाने-पीने की वस्तुओं की नई रेट लिस्ट जारी करते हुए 1 जून से संशोधित कीमतें लागू करने का फैसला किया है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लंबे समय से फूड आइटम्स की कीमतों में बदलाव लंबित था। कैटरिंग वेंडर्स लगातार बढ़ती लागत और महंगाई का हवाला देते हुए दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्टेशन पर बिकने वाले कई खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
सेंट्रल रेलवे का कहना है कि बढ़ती लागत के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। नई दरें रेलवे स्टेशनों पर संचालित माइनर स्टैटिक कैटरिंग यूनिट्स पर लागू होंगी। यानी 1 जून के बाद स्टेशन पर चाय, कॉफी, स्नैक्स या अन्य खाद्य सामग्री खरीदने पर यात्रियों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
रेलवे द्वारा जारी नई सूची के अनुसार कुल 33 खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि 16 आइटम्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इस फैसले का असर रोजाना रेल यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।
हालांकि रेलवे ने यह स्पष्ट किया है कि कीमतों में संशोधन के बावजूद गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अब यात्रियों की नजर इस बात पर रहेगी कि बढ़ी हुई कीमतों के साथ सेवा और भोजन की गुणवत्ता में कितना सुधार देखने को मिलता है।
आइटम्स दाम रुपये में
50 ग्राम बटाटा वड़ा 15
वेज समोसा, वेज पफ और साबूदाना वड़ा 20
पाव भाजी,वेज पिज्जा 50
मसाला डोसा 35
2 पीस इडली-सांभर और चटनी 30
मिसल पाव 35
कचौरी 15
दाबेली 20
वेज सैंडविच + सॉस 35
वेज-चीज़ सैंडविच + सॉस 45
ढोकला 25
पोहा नमकीन 20
दही वड़ा 35
छोले पूरी (5 पूरी + 120 ग्राम छोले) 40
ब्रेड पकोड़ा 25
वेज रोल 30
टोमेटो सूप 20
चना दाल वड़ा + चटनी (2 नग) 35
चटनी भेल 35
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

