दुर्ग/रायपुर, 28 मई (आरएनएस)। सुप्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका और पद्मविभूषण सम्मान से अलंकृत डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगडऩे के बाद उन्हें रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें पहले एम्स के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में शिफ्ट किया गया।
तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। जांच और मेडिकल रिपोर्ट में पता चला है कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया है और उन्हें निमोनिया की शिकायत भी है। इसके साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम बताया जा रहा है।
हालांकि परिवार की ओर से राहत की बात भी कही गई है। वेणु देशमुख के मुताबिक समय पर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने और त्वरित उपचार मिलने के कारण अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और वे खतरे से बाहर हैं।
एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। वहीं तीजन बाई के प्रशंसकों और शुभचिंतकों द्वारा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

