अल्मोड़ा 28 मई (आरएनएस)। विश्व हिन्दू परिषद और दुर्गा वाहिनी के आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर गुरुवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भूमि पूजन और हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विहिप के जिला कोषाध्यक्ष भानु ने मुख्य यजमान के रूप में हवन कुंड में आहुतियां देकर वर्ग के सफल आयोजन की कामना की। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका पूजा, वर्ग अधिकारी एवं जिला संयोजिका मनीषा, प्रांत संगठन मंत्री अजय, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चिंतामणि, विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश, आरएसएस के विभाग प्रचारक कमल, विहिप जिला अध्यक्ष डॉ. गोविंद, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र और महेंद्र, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, बजरंग दल के जिला सह संयोजक वैभव, जिला गौ रक्षा प्रमुख कुंदन, कमलेश, योगेश, हिमांशु, गायत्री परिवार से भीम, सहयोगी हरीश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। विहिप जिला मंत्री विजय ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार, 29 मई से शुरू होकर 5 जून तक चलेगा। इसमें प्रदेशभर से आने वाली बहनों को शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हों।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

