अल्मोड़ा 28 मई (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309 पर शैल बैंड से पाण्डेखोला तक डामरीकरण कार्य के चलते 29 मई से 1 जून तक प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। सहायक अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत शंकर जड़ौत ने बताया कि सड़क के डामरीकरण कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए यातायात अस्थायी रूप से रोका जाएगा। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत ने आमजन से सहयोग करने और इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

