रुद्रपुर 28 मई (आरएनएस)। ईद-उल-अजहा का मुबारक त्योहार गदरपुर ओर ग्रामीण क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही नमाजियों का ईदगाह की ओर पहुंचना शुरू हो गया था। तय समय अनुसार सुबह साढ़े सात बजे ईद-उल-अजहा की खास नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने शरीक होकर अल्लाह तआला की बारगाह में सजदा किया। नमाज से पहले कारी/इमाम जाने आलम ने तकरीर करते हुए ईद-उल-अजहा की फजीलत बयान की और हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी को इंसानियत के लिए मिसाल बताया। नमाज के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने व्यवस्था संभाले रखी ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

