रुद्रपुर 28 मई (आरएनएस)। मोबाइल अपग्रेड मोड में आने के बाद एक व्यक्ति के बैक खाते से 94 हजार रुपये कट गए। हरपाल सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी धूमखेड़ा ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 20 मई को उसका फोन डाउनलोड मोड में आया, फिर अपग्रेड होने लगा। कुछ देर बाद फोन क्लीन हो गया। इस दौरान उसका स्मार्ट फोन हैक होते समय उसके खाते में 1600 रुपये क्रेडिट हुए। बाद में 94 हजार रुपये खाते से निकल गए। हरपाल के अनुसार मोबाइल फोन हैक कर साइबर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

