रुद्रपुर 28 मई (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी काशीराम के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के कार्यालय परिसर में बुधवार की रात्रि में अज्ञात लोगों ने तोडफ़ोड़ की। गुरुवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया। सत्येंद्र कुमार के अनुसार गुरुवार की सुबह वह वीरेंद्रनगर स्थित कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय परिसर में लगे बिजली के कनेक्शन के तार को काटकर वहां पर लगाई गई फ्लेक्सियों को फाड़कर नष्ट किया गया था। पानी के नल से तोडफ़ोड़ की गई। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने निरीक्षण जांच शुरू की। इधर, गुरुवार को आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

