राजनांदगांव, 28 मई (आरएनएस)। कॉलोनी और बाजार चौक में खुलेआम बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस की रेड पड़ते ही मच गया हड़कंप, राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो शराब कोचियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब, बिक्री रकम और परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा तीन पहिया एक्टिवा वाहन जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल की टीम ने 27 मई को मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थानों में दबिश दी। पहली कार्रवाई न्यायालयिक कर्मचारी परिसर पेंड्री के पास की गई, जहां हिना साहू पति स्वर्गीय वीरेन्द्र साहू उम्र 46 वर्ष निवासी अटल आवास थाना लालबाग को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी महिला के कब्जे से 37 अदधा शोले देशी प्लेन शराब, 13.875 बल्क लीटर शराब, बिक्री रकम 500 रुपये और एक तीन पहिया एक्टिवा वाहन समेत कुल 36,420 रुपये की संपत्ति जप्त की गई। दूसरी कार्रवाई अटल आवास बाजार चौक पेंड्री के पास हुई, जहां आशीष गुप्ता पिता प्रीत राम गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग को 85 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 6.300 बल्क लीटर शराब और 300 रुपये बिक्री रकम बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है। फिलहाल लालबाग पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में दहशत फैल गई है और पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे का धंधा करने वालों पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

