हरिद्वार 29 मई (आरएनएस)। ज्वालापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का देहांत 29 मई 1987 को हुआ। वह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसान, मजदूरों के लिए बहुत कार्य किए। उनके द्वारा किए गए जनहित कार्यों से जनता को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि वह किसानों के अधिकारों और कृषि सुधारों के लिए किए गए कार्यों से जाने जाते हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महात्मा गांधी और पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ कार्य किया। वह देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे और उन्हें वर्ष 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर यादव, सुमित तिवारी, आशीष यादव, आस्तिक यादव, माधव, विशाल, अंकित यादव आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

