हरिद्वार 29 मई (आरएनएस)। जिला अस्पताल में लंबे समय से नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. आरवी सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके रिटायर होने के साथ ही जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक का पद रिक्त हो जाएगा, जिससे मरीजों की परेशानियां बढऩे की आशंका है। डॉ. आरवी सिंह वर्ष 2021 से जिला अस्पताल में तैनात थे और नाक, कान और गले से संबंधित बीमारियों से पीडि़त मरीजों का उपचार कर रहे थे। हरिद्वार शहर के साथ-साथ लालढांग, श्यामपुर, बहादराबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए उनके पास पहुंचते थे। अपनी सरल कार्यशैली, अनुभव और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। अब मरीजों को उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल का रुख करना पड़ेगा या निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को मजबूर होना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों और मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि रिक्त हो रहे ईएनटी विशेषज्ञ के पद पर जल्द नई नियुक्ति की जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

