आजमगढ़, 29 मई (आर एन एस)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षणाधीन प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखी जाए।

