आजमगढ़ 29 मई (आर एन एस)महराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल गांव में शुक्रवार की सुबह घर से खेत की तरफ शौच के लिए गये एक अधेड़ की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई ।
उक्त गांव निवासी धर्मराज राजभर उम्र लगभग 50 वर्ष भोर में लगभग पांच बजे खेत की तरफ शौच के लिए गया उसी समय बादलों की गडग़ड़ाहट और बारिश शुरू हो गयी । वह घर की तरफ वापस लौट रहा था तभी वज्रपात की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया । किसी ने देखा तो परिवार वालों को सूचित किया तो आनन-फानन स्वजन मौके की तरफ दौड़े और स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । स्वजनों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के पास दो लड़के और दो लड़कियां हैं जो अभी अविवाहित हैं । घटना के बाद परिवार में करुणक्रन्दन से कोहराम मचा है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

