आजमगढ़ 29 मई (आर एन एस)ग्राम व पोस्ट जामुआवा, विकासखंड ठेकमा निवासी मृतक सफाई कर्मी अवेप्रकाश मौर्य की पत्नी सीमा मौर्य को आज आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओम प्रकाश सिंह द्वारा सफाई कर्मी संघ के सहयोग से मृतक के परिवार को *63,500 रुपये* की धनराशि सौंपी गई।
मृतक अवेप्रकाश मौर्य के परिवार में पत्नी रीमा मौर्य के अलावा तीन पुत्र व एक पुत्री हैं।
इस अवसर पर सफाई कर्मी रमेश राम, धर्मवीर, मनोहर, बरसाती, राम ब्रिज आदि मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
यह सहायता राशि सफाई कर्मी संघ के प्रयासों से जुटाई गई, जिससे मृतक के परिवार को तत्काल राहत मिल सके।

