मुंगेली, 30 मई (आरएनएस)। जिले के ग्राम नवलपुर स्थित बंद पड़ी गुड़ फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी व्यवसायी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गुड़ फैक्ट्री के मालिक हेमंत कश्यप ने फैक्ट्री से मशीनरी और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत लोरमी थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि चोर फैक्ट्री की मशीनरी चोरी कर उसे मुंगेली के कबाड़ी व्यवसायी असगर खान को बेच चुके थे।
मामले की जांच जारी थी कि घटना के तीन दिन बाद देर रात फिर से फैक्ट्री में चोरी की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने न केवल दोबारा चोरी करने की बात स्वीकार की, बल्कि पहले हुई चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता और अन्य साथियों के नाम भी उजागर कर दिए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवारपारा, लोरमी से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी का माल खरीदने के आरोप में मुंगेली के कबाड़ी व्यवसायी असगर खान को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

