सक्ति, 30 मई (आरएनएस)। आरकेएम पावरजेन लिमिटेड पावर प्लांट की दबंगाई सामने आई है, जिसमें उसके द्वारा शासकीय/निजी तालाब को मिट्टी डालकर पाटा जा रहा है,, प्लांट द्वारा कोयला परिवहन के लिए रेलवे ट्रैक बनाया जा रहा है, इसके लिए निमोही ग्राम में लोहार तालाब को आधे से ज्यादा मिट्टी से पाटा दिया गया है,,! मिशल पत्रका के अनुसार नीजी जमीन बताया जा रहा हैं वर्तमान रिकार्ड मे देखा जाय तो तलाब अंकीत है ! प्लांट के ठेकेदारों ने पंप के माध्यम से तालाब का पानी भी निकाल लिया है,, जबकि तालाब से गाय बैल पानी पीते थे,, पूर्व में जमीन निजी अंकित है जबकि वर्तमान में तालाब रिकॉर्ड है,, सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि तालाब जिससे निस्तारी होता था, उसे पाटा नहीं जाना है,,पर जिस तालाब का पानी भरी गर्मी में भी नहीं सूखता था,,उसे पाटकर कोयला के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है।
जिसकी शिकायत किसान ने जिला कलेक्टर से भी कि है ,,,! वही सक्ती जिला कलेक्टर के संज्ञान मामला आते ही , मामले की जांच कर कार्यवाही किये जाने की बात कही है।
0

