लखनऊ 30 may, (Rns) । पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी झेल रही जनता को 440 वोल्ट का झटका लगेगा। उत्तर प्रदेश में जनता को यह झटका उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड देगा।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी का फैसला कर लिया है। कारपोरेशन की तरफ से जनता को जून माह का जो बिल भेजा जाएगा, उसमें दस प्रतिशत सरचार्ज जोड़ा गया है। यानी बिजली के बिल में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी। जून से फ्यूल सरचार्ज के साथ बिल का आएगा।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार वसूली पर आपत्ति जताई है। परिषद ने कहा है कि बिजली कंपनियों ने पिछले दो साल के पुराने बकाए को जोड़ते हुए इतना बढ़ाया है। मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए।

