देहरादून,30 मई(आरएनएस)। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम में तंबाकू के सेवन के दुष्परिणामों पर चर्चा कर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। शनिवार को जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से छावनी बोर्ड परिषद क्लेमेनटाउन में आयोजित कार्यक्रम में तंबाकू कंपनियों के लुभावने वाले विज्ञापनों की आड़ में युवाओं को सतर्क रहने का आगाह किया। इस वर्ष की थीम तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना के बारे में बताया गया कि तंबाकू उत्पादन सिर्फ बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक होता है। प्रतिवर्ष तंबाकू सेवन के कारण होने वाली मौतों के कारण बताया गया। तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए?
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से नुक्कड़ नाटक का मंचन कर तंबाकू का सेवन न करने की अपील की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सीईओ प्रतिनिधि ने तंबाकू निषेध संबंधित जन जागरूक करने, कोटपा अधिनियम 2003 का प्रभावी क्रियान्वयन करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरस्कृत किया। थाना सेलाकुई के एसआई कृपाल सिंह, थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह, प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा, छावनी बोर्ड परिषद से सफाई निरीक्षक सोनू लाला, अमित कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता ताजबर सिंह भंडारी को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में मौजूद लोग: कार्यक्रम में छावनी बोर्ड परिषद से भूपेंद्र सिंह, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून से डॉ. निधि रावत, मनोवैज्ञानिक डॉ. अनुराधा, जिला सलाहकार अर्चना उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा उनियाल, डीईओ अनुराग उनियाल, डॉ. सुनीता कठैत, राम पांडे, अवधेश, अधिशासी अधिकारी ममता थापा व श्वेता आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

