देहरादून,30 मई(आरएनएस)। रायपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चूना भट्टा रायपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामसखी देवी निवासी चूना भट्टा को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 6.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

