कोरबा, 31 मई (आरएनएस)। जिले के पाली थाना क्षेत्र में मौसम की मार ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े हुए तीन किशोरों की उस समय दर्दनाक मौत हो गई, जब पेड़ की भारी शाखा टूटकर उन पर आ गिरी।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे पाली क्षेत्र में अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से बचने के लिए पहाड़ गांव पंचायत के बेसेमर-चोरकादांड निवासी शिवराम टेकाम (14), दिनेश तिर्की (17) और कमलेश बड़ा (18) एक विशाल पेड़ के नीचे रुक गए। लेकिन कुछ ही मिनटों बाद तेज तूफान के कारण पेड़ की बड़ी डाल टूटकर सीधे तीनों पर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर भारी शाखा को हटाया और तीनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल किशोरों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है तथा परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

