जशपुर, 31 मई (आरएनएस)। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए संचालित सरकारी योजना में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। अपनी बेटी को योजना का लाभ दिलाने के लिए आय संबंधी गलत जानकारी देने के आरोप में एक शासकीय शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक चमर साय पैकरा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वास्तविक आय को छिपाकर वार्षिक आय केवल 75 हजार रुपये दर्शाई। इसी आधार पर आय प्रमाण पत्र और शपथ पत्र प्रस्तुत कर पुत्री का शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा छठवीं में पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत नि:शुल्क प्रवेश कराया गया। मामले की जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त वेतन अभिलेखों में शिक्षक की वास्तविक वार्षिक आय करीब 6.79 लाख रुपये पाई गई। आदिवासी विकास विभाग और अन्य दस्तावेजों की जांच में भी आय छिपाकर योजना का लाभ लेने के आरोप की पुष्टि हुई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से उन जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों के अवसर प्रभावित होते हैं, जिनके लिए यह योजना बनाई गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर 30 मई 2026 को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

