बिलासपुर, 31 मई (आरएनएस)। हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब पांच साल तक गिरफ्तारी से बचता रहा आरोपी ओडिशा में छिपकर रह रहा था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार मामला वर्ष 2021 का है, जब सरकंडा क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को गंभीर अपराध की योजना बनाते हुए पकड़ा था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रची जा रही थी। जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने अवैध हथियारों की व्यवस्था भी कर ली थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए थे। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी कुंदन सागर उर्फ कुंदन शा फरार हो गया था। लंबे समय तक उसकी तलाश जारी रही। कई राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बावजूद पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। हाल ही में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगंगपुर क्षेत्र में छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी हत्या की साजिश में शामिल लोगों को देशी कट्टा और कारतूस उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

