जशपुर 31 मई (आरएनएस)। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने मनोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत टेम्पू विगत दिवस 30 मई को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुई
शिविर में 13 ग्राम पंचायत के ग्रामवासी शामिल हुए।
अधिकारियों ने विभिन्न विभाग से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में कुल 534 विभिन्न विभाग के आवेदन प्राप्त हुए। सांकेतिक रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवास की चाभी 5 व्यक्तियों को दिया गया। कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जाति प्रमाण पत्र, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय किया। उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधे वितरण किए गए। वन विभाग द्वारा पौधे वितरण किए गए। महिला एवम् बाल विकास विभाग के द्वारा गर्भवति महिलाओं का गोद भराई रस्म एवं छोटे बच्चों को अन्न प्राशान का कार्यक्रम कराया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांन्ति भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री परमेश्वर भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री हैप्पी कमल कुजूर, श्री पंकज कुमार जायसवाल, जनपद सदस्य श्रीमती सलमा भगत, श्रीमती जगपति, पूर्व जनपद अध्यक्ष गोविंद राम भगत, अध्यक्ष श्रीमती रजनति भगत, सरपंच टेम्पू श्रीमती पुष्पा भगत, सम्मिलित सभी तेरह ग्राम पंचायत के सरपंच
एसडीएम जशपुर श्री विश्वास राव मस्के मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोरा श्री रघुनाथ राम और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

