रुड़की 1 जून (आरएनएस)। ट्रेन की चपेट में आकर एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को जानकारी दी। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी, रामपुर निवासी सैफुल (35) ई-रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात वह किसी काम से मोहनपुरा गया था। काम निपटाने के बाद वह पैदल घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह मोहनपुर के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन आ गई। जिससे ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

