रायपुर, 11 जून (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में एमजी रोड स्थित ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा थाने के ठीक सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में यह आग लगी है। स्थानीय लोगों की माने तो आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और चार से पांच फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
त्रिपाठी
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

