रुड़की 1 जून (आरएनएस)। मंडावली गांव निवासी एक सैन्यकर्मी के मकान को एचआरडीए की टीम ने सील कर दिया। आरोप है कि मकान स्वामी को कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और सीधे सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई। इस पर सैन्यकर्मी और ग्रामीणों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली निवासी अनिल कुमार बीएसएफ में हैं। वर्तमान में उनकी दिल्ली में तैनाती है। सोमवार की सुबह एचआरडीए की टीम उनके निर्माणाधीन मकान पर पहुंची और सील की कार्रवाई कर दी। इस पर सैन्यकर्मी और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

