रुड़की 1 जून (आरएनएस)। कोटवाल आलमपुर के पास तीन लोगों के बीच मारपीट हो गई। मामले में एक पक्ष ने कोतवाली झबरेड़ा तथा दूसरे पक्ष ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बसवाखेड़ी निवासी तीन लोगों के बीच किसी बात को लेकर रविवार देर शाम विवाद हो गया था। इसके बाद अपने गांव लौटने पर दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट और पथराव हुआ।उन्होंने बताया कि एक पक्ष की ओर से झबरेड़ा कोतवाली में तहरीर दी गई है, जबकि दूसरे पक्ष ने मंगलौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए मंगलौर कोतवाली भेजा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

