रुड़की 1 जून (आरएनएस)। मेहवड़ कलां गांव में सबमर्सिबल लगाने को लेकर विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेहवड़ कलां गांव में शनिवार को सबमर्सिबल लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। एक पक्ष के नरेश कुमार सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पारिवारिक संपत्ति के पुराने विवाद को लेकर विनयराज सिंह और उनके परिवार के सदस्य शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दुकानों के सामने समर्सिबल लगाने पहुंचे और दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

