रुड़की 1 जून (आरएनएस)। क्षेत्र के ग्राम बसवाखेड़ी में रविवार शाम दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को ईंट-डंडों से पीट दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बसवाखेड़ी निवासी जोनेश कुमार ने बताया कि 31 मई की शाम आरोपियों ने एक राय होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने जोनेश की बहन और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। हमले में जोनेश और उनके पिता के सिर पर ईंट और डंडों से वार किया गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

