पिथौरागढ़ 1 जून (आरएनएस)। देवलथल के कुरानी बिछुल की एक महिला ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। सोमवार को बिछुल निवासी रेवती देवी ने बताया कि बीते दिनों हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश के कारण उनके मकान की छत टूट गई है। उन्होंने कहा कि छत टूटने से अब उनके सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीडि़त महिला ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

