पिथौरागढ़ 1 जून (आरएनएस)। सीमांत में अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन करने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। रविवार सुबह इस व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक खा लिया था। इसके बाद वह अपनी बहन के कमरे में पहुंचा। वहां तबीयत बिगडऩे पर उसकी बहन उसे जिला अस्पताल लेकर आई। डॉ. गौरव की टीम ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया था। लेकिन 24 घंटे बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

