हल्द्वानी 1 जून (आरएनएस)। हल्द्वानी के टीपीनगर इलाके में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे पर झूल गई। अस्पताल में किशोरी को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के मुताबिक रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार देर शाम अचानक फंदे पर झूल गई। सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि परिजनों को भनक लगने के बाद उसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं लग सका है। परिजनों से पूछताछ की गई लेकिन वह भी घटना से स्तब्ध हैं। सीओ के मुताबिक घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

