हल्द्वानी 1 जून (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेता और राज्य आंदोलनकारी काशी सिंह ऐरी का जन्मदिन मनाया। सोमवार को डीके पार्क में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलन में ऐरी के योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्षशील नेतृत्व और समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, दीवान मेवाड़ी, शंभू दत्त साहिल, हरीश मेवाड़ी, अभिषेक जोशी, नीशू मेवाड़ी, रवि वाल्मीकि, श्याम सिंह नेगी, शिवम ठाकुर मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

